Home देश-विदेश 6 माह के बच्चे को हो रहा था उल्टी-दस्त, तांत्रिक ने इलाज के नाम पर जला दिया दुधमुंहा
देश-विदेश

6 माह के बच्चे को हो रहा था उल्टी-दस्त, तांत्रिक ने इलाज के नाम पर जला दिया दुधमुंहा

टेक्रोलॉजी में दुनिया एआई तक पहुंच गई है और कुछ लोग अब भी अंधविश्वास के सहारे जीवन जी रहे हैं। यह अंधविश्वास भी हद के पार हो चुका है, जिसका उदाहरण मध्य प्रदेश मेें देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला में छह महीने के एक बच्चे को इलाज के नाम पर जलाने करा मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस सिलसिले में एक कथित तांत्रिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में एक महिला उल्टी दस्त होने पर अपने 6 माह के बच्चे को इलाज करने के लिए एक झाड़ फूंक कराने वाले के पास ले गई, जिसने बच्चे को जलती आग के ऊपर पैर पकडक़र उल्टा लटका दिया। जलती आग एवं धुएं के कारण बच्चे की आंखें और चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया।

कोलारस अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय यादव ने बताया कि गत 13 मार्च की रात राजवती धाकड़ अपने बच्चे मयंक को लेकर ग्राम दीगोदी से रामनगर गांव में रघुवीर धाकड़ नाम के तांत्रिक के पास ले गई थी। तांत्रिक ने बच्चे को झुलसा दिया। पुलिस ने तांत्रिक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...