Home ताज़ा ख़बर देश भर में लगेंगे बिजली कट, उपभोक्ताओं को मई-जून में झेलनी पड़ सकती है दिक्कत
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

देश भर में लगेंगे बिजली कट, उपभोक्ताओं को मई-जून में झेलनी पड़ सकती है दिक्कत

देशभर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान सामान्य से ऊपर जाने लगा है। ओडिशा और गुजरात जैसे राज्यों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मार्च महीने में ही एसी शुरू हो गए हैं।

देशभर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान सामान्य से ऊपर जाने लगा है। ओडिशा और गुजरात जैसे राज्यों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मार्च महीने में ही एसी शुरू हो गए हैं। आने वाले महीने और भी परेशानी भरे साबित हो सकते हैं। देश के बड़े ग्रिड ऑपरेटर्स ने चेतावनी दी है कि गर्मी में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। सबसे ज्यादा परेशानी मई और जून में लोगों को उठानी पड़ेगी। इस दौरान बिजली की डिमांड अपने पीक पर होगी। हाल ही में नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर (एनएलडीसी) ने बिजली की आपूर्ति और इसकी खपत को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि मई और जून में देश में बिजली की मांग 15 से 20 गीगावाट तक जा सकती है।

एनएलडीसी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि मई में इस डिमांड को पूरा करना काफी मुश्किल भरा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी 30 फीसदी से अधिक संभावना है कि मई में बिजली की इस औसत आपूर्ति को पूरा नहीं किया जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक जून में भी इस बात की संभावना 20 फीसदी से ज्यादा है कि बिजली की बढ़ी हुई डिमांड को पूरा न किया जा सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...