Sunday , 6 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड पूर्व विधायक प्रणव सिंह को हरिद्वार कोर्ट ने दी जमानत, जल्द ही बाहर आएंगे चैंपियन
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

पूर्व विधायक प्रणव सिंह को हरिद्वार कोर्ट ने दी जमानत, जल्द ही बाहर आएंगे चैंपियन

खानपुर विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर फायरिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व डस्। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को आज 18 मार्च मगंलवार को हरिद्वार कोर्ट से बड़ी राहत मिली। हरिद्वार कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत दे दी है।

प्रणव सिंह चैंपियन के वकील गोपाल चतुर्वेदी ने उनके जमानत मिलने की जानकारी दी है। वकील गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि मगंलवार को प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी, जिस पर शाम को फैसला आया। कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत दे दी है। फिलहाल प्रणव सिंह चैंपियन हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में भर्ती है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि 26 जनवरी शाम को कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पहले विधायक उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट और फिर गोलीबारी भी की। गोलीबारी के बाद प्रणव सिंह चैंपियन वहां से भाग गए थे। पुलिस ने चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार किया था। 27 जनवरी को पुलिस ने चैंपियन को हरिद्वार कोर्ट में पेश किया था।

कोर्ट ने पहले चैंपियन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। बीते 51 दिनों से चौंपियन जेल से बाहर नहीं आए है। हालांकि जेल में करीब 20 दिन रहने के बाद चैंपियन की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद चैंपियन को हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, बीते 31 दिनों से चैंपियन का हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हालांकि आज उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles