Friday , 4 September 2026
Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के मेेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति के शव के किए 15 टुकड़े, ड्रम में डालकर भर दिया सीमेंट और भाग गई शिमला
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेश-विदेश

उत्तर प्रदेश के मेेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति के शव के किए 15 टुकड़े, ड्रम में डालकर भर दिया सीमेंट और भाग गई शिमला

जिस शख्स के संग सात जन्मों की कस्में खाईं। हर सुख-दुख में साथ निभाने के वचन लिए। और फिर वही अपने पति के टुकड़े-टुकड़े कर दे, तो क्या सोचेंगे, क्या कहेंगे। ऐसी ही खौफनाक मौत दी है एक पत्नी ने। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।

यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उन्हें ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया। इसके बाद दोनों मौज मस्ती करने शिमला चले आए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंदिरानगर मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को लंदन से लौटा था, जबकि चार मार्च की रात उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी (26) ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों ने पहले सौरभ को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। क्रूरता की सभी हदों को लांघते हुए महिला ने पति के शव को 15 टुकड़ों में बांट दिया और अवशेषों को प्लास्टिक के ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया।

हत्या के बाद मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर साहिल के साथ शिमला चली गई। वापस लौटने पर उसने अपने पिता प्रमोद कुमार के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया, जिन्होंने मंगलवार को ब्रह्मपुरी पुलिस को अपराध की सूचना दी। थाना पुलिस ने तुरंत मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित के अवशेष बरामद किए, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पूर्व मर्चेंट नेवी कर्मचारी सौरभ कुमार 2020 से लंदन के एक मॉल में काम कर रहा था। वह 25 फरवरी को अपनी पत्नी मुस्कान और 28 फरवरी को अपनी बेटी पीहू का जन्मदिन मनाने के लिए भारत वापस लौटा था। वह पिछले तीन साल से अपने परिवार के साथ इंदिरानगर में किराए के मकान में रह रहे थे, जबकि उनके माता-पिता और भाई-बहन ब्रह्मपुरी में अलग-अलग रहते थे।

पुलिस जांच में पता चला कि सौरभ के घर से अक्सर गायब रहने के कारण मुस्कान और साहिल के बीच अवैध संबंध बन गए थे। चार्टर्ड अकाउंटेंट साहिल उसी मोहल्ले में रहता था। हत्या की रात उनकी पांच साल की बेटी पीहू बगल के कमरे में सो रही थी, उसे इस भयानक वारदात का पता नहीं चला। पुलिस मामले की विस्‍तृत जांच कर रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles