Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया सचिवालय स्वास्थ्य क्लीनिक में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया सचिवालय स्वास्थ्य क्लीनिक में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ

उत्तराखंड सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सचिवालय स्वास्थ्य क्लीनिक में फिजियोथैरेपी सेंटर की स्थापना की गई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सचिवालय के कर्मचारियों को अक्सर बैठने की गलत स्थिति, अधिक देर तक काम करने और अन्य कारणों से मांसपेशियों व जोड़ों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सचिवालय की एलोपैथिक क्लीनिक में फिजियोथैरेपी सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया। इस सेंटर में अनुभवी फिजियोथैरेपिस्ट उपलब्ध रहेंगे, जो कर्मचारियों को आवश्यक उपचार और व्यायाम संबंधी परामर्श देंगे।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों की कार्य क्षमता और सेहत का ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है। इस सेंटर के माध्यम से कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें छोटी-मोटी शारीरिक समस्याओं के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने कहा कि भविष्य में भी कर्मचारियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।

इस फिजियोथैरेपी सेंटर के शुरू होने से सचिवालय के सैकड़ों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। यहां कंधे, गर्दन, कमर, घुटने और अन्य जोड़ों के दर्द से राहत के लिए आधुनिक मशीनों और तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...