Home अतुल्य उत्तराखंड मंगलौर में दो पक्षों के बीच हुई जमकर पत्थरबाजी, 6 से ज्यादा लोग घायल, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

मंगलौर में दो पक्षों के बीच हुई जमकर पत्थरबाजी, 6 से ज्यादा लोग घायल, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। इस झड़प में दोनों पक्षों के 6 से ज्यादा लोगों के घायल हो की सूचना है। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में भी लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। इस झड़प में दोनों पक्षों के 6 से ज्यादा लोगों के घायल हो की सूचना है। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में भी लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थिथौला गांव निवासी शाहनवाज और हुसैन के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।  इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए, तभी दोनों के बीच अचानक से पत्थरबाजी भी होने लगी, जिसका वीडियो में सामने आया है।

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने झगड़ा कर रहे शाहनवाज और हुसैन सहित आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। इस झगड़े में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। लंढोरा चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के आठ लोग हिरासत में लिए गए हैं, सभी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की जा रही है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...