ऊर्जा निगम ने काटा नैनीताल में स्ट्रीट लाइट्स का कनेक्शन, अंधेरे में डूबी सरोवरी नगरी

ऊर्जा निगम ने काटा नैनीताल में स्ट्रीट लाइट्स का कनेक्शन, अंधेरे में डूबी सरोवरी नगरी

ऊर्जा निगम के ईई एसके सहगल ने बताया कि पालिका पर ऊर्जा निगम का 4 करोड़ 12 लाख रुपए बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी पालिका की ओर से बिल का भुगतान नहीं किया तो मजबूरन नोटिस देकर स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटना पड़ा।

सरोवर नगरी के नाम से प्रसिद्ध नैनीताल शहर अचानक अंधेरे में डूब गया। 19 मार्च की शाम अचानक नैनीताल शहर की लाइटें जलना बंद हो गईं। जानकारी से पता चला कि ऊर्जा निगम ने नगर पालिका के स्ट्रीट लाइट्स का कनेक्शन काट दिया है। लाइट कनेक्शन काटने से सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी रही। जबकि पैदल चलने वालों को भी खासी परेशानी हुई। बताया जा रहा है पिछले साल भी ऊर्जा निगम ने शहर की लाइट काट दी थी।

दरअसल, नगर पालिका के स्ट्रीट लाइट का बिल प्रतिमाह दो से तीन लाख रुपए आता है। लंबे समय से बिल नहीं भरने के कारण नगर पालिका, ऊर्जा निगम क चार करोड़ से ज्यादा का बकाएदार हो गया है। ऊर्जा निगम ने नगर पालिका को होली से पहले नोटिस देकर बिल जमा करने के लिए कहा था। लेकिन पालिका की ओर से बिल जमा नहीं किया गया। जिस कारण ऊर्जा निगम ने पालिका की स्ट्रीट लाइट्स के कनेक्शन काट दिए। जिसके चलते शाम से ही पूरे शहर में अंधेरा छा गया। शहर में रात को स्ट्रीट लाइट नहीं जलना लोगों के चर्चा का विषय बना हुआ है।

ऊर्जा निगम के ईई एसके सहगल ने बताया कि पालिका पर ऊर्जा निगम का 4 करोड़ 12 लाख रुपए बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी पालिका की ओर से बिल का भुगतान नहीं किया तो मजबूरन नोटिस देकर स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटना पड़ा।

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब नगर पालिका द्वारा बिल जमा न करने पर शहर की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काट दिया गया। पिछले साल भी स्ट्रीट लाइट का बिल जमा न होने पर ऊर्जा निगम ने शहर की स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काट दिए थे। उस दौरान करीब 12 दिन तक नैनीताल को अंधेरे में रहना पड़ा था। शहर को अंधेरे में डूबा देख मामला हाईकोर्ट की शरण में भी पहुंचा था। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद नैनीताल शहर में स्ट्रीट लाइट जली थी। वहीं एक बार फिर से ऊर्जा निगम ने बिल जमा न होने पर स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया है। जिससे नैनीताल शहर अंधेरे में डूब गया है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this