जीबी पंत विश्वविद्यालय में  युवक को मुर्गा बनाकर पीटने पर 6 अधिकारियों पर गिरी गाज

जीबी पंत विश्वविद्यालय में  युवक को मुर्गा बनाकर पीटने पर 6 अधिकारियों पर गिरी गाज

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की संस्तुति पर अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. गौहर ताज ने अपर निदेशक प्रशासन डॉ. विवेकानंद, सुरक्षाधिकारी जीएस बोहरा, सतर्कता अधिकारी एवं तीन सहायक सुरक्षा अधिकारियों को पद से हटा दिया है।

जीबी पंत विवि में युवक को मुर्गा कर पीटने के मामले में छह अधिकारियों पर गाज गिरी है। कुलपति की संस्तुति पर अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. गौहर ताज ने अपर निदेशक प्रशासन, सुरक्षाधिकारी, सतर्कता अधिकारी एवं तीन सहायक सुरक्षा अधिकारियों को पद से हटा दिया है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में एक युवक को मुर्गा बनाकर पीटने के मामले में छह अधिकारियों पर गाज गिरी है।
कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की संस्तुति पर अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. गौहर ताज ने अपर निदेशक प्रशासन डॉ. विवेकानंद, सुरक्षाधिकारी जीएस बोहरा, सतर्कता अधिकारी एवं तीन सहायक सुरक्षा अधिकारियों को पद से हटा दिया है। अपर निदेशक प्रशासन का पदभार डॉ. ताज ने अपने पास रखा है। सुरक्षाधिकारी बोहरा का प्रभार लीगल एडवाइजर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल गोकरन सिंह को सौंपा है।
सुरक्षा अधिकारी डॉ. जीएस बोहरा ने 24 गार्डों को काम से हटा दिया गया था। उनपर मनमानी का आरोप लगा था। इसके विरोध में सुरक्षा गार्ड कई दिनों से आंदोलन कर उन्हें हटाने की मांग पर अड़े थे। सोमवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ने युवक को मुर्गा बनाकर लाठियों से पिटाई करते हुए सुरक्षा अधिकारी डॉ. जीएस बोहरा का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर साझा कर मामला राजभवन और मानवाधिकार आयोग में ले जाने की बात कही थी।
मामले ने तूल पकड़ा तो विवि प्रशासन भी हरकत में आया था। मंगलवार को कुलपति की संस्तुति पर अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी ने कार्रवाई को लेकर आदेश जारी किए।
इसके तहत संस्थापनाधिकारी कृषि महाविद्यालय में वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक व सहायक सतर्कता अधिकारी प्रकाश जोशी, प्रौद्योगिक महाविद्यालय में फोरमैन व सहायक सुरक्षाधिकारी मदन मेहरा, वेटरिनरी कालेज में प्रयोगशाला तकनीशियन व सहायक सुरक्षाधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा, प्रौद्योगिक महाविद्यालय में वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक व सहायक सुरक्षाधिकारी धर्मपाल यादव को तत्काल प्रभाव से उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। अभी सहायक सुरक्षा अधिकारियों का प्रभार किसी को नहीं सौंपा गया है।
इंकलाबी मजदूर केंद्र और ठेका मजदूर कल्याण समिति ने रामलीला मैदान में आयोजित सभा में पेरिस कम्यून के शहीदों को याद किया। साथ ही मजदूर वर्ग के समाजवाद के लिए संघर्षों की क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने आंदोलनकारियों से 23 सुरक्षाकर्मियों को वापस काम पर रखने और डॉ. महेंद्र शर्मा व संतोष कुमार का तबादला रद्द होने तक शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक वार्ता के बाद सभा में मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि वार्ता सकारात्मक दिशा में चल रही है। कहा कि अभी सिर्फ छह अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लिए गए हैं, जिस पर खुश होने की जरूरत नहीं है।
कहा कि जब तक हटाए गए सुरक्षाकर्मियों को काम पर नहीं रखा जाता, आंदोलन जारी रखा जाएगा। वहां ओएन गुप्ता, आरके श्रीवास्तव, एडी मिश्रा, डॉ. महेंद्र शर्मा, मनोहर वाल्मीकि, रविंद्र चौबे, संदीप कुमार व धर्मेंद्र आदि सैकड़ों श्रमिक मौजूद थे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this