Home ताज़ा ख़बर खड़गे बोले- BJP-AAP ने मिलकर किसानों को जबरन धरना स्थल से हटाया
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

खड़गे बोले- BJP-AAP ने मिलकर किसानों को जबरन धरना स्थल से हटाया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को किसान विरोधी करार देते हुए गुरुवार को कहा कि इन दोनों ने किसानों के खिलाफ सांठगांठ की है और देश के अन्नदाताओं को जबरन धरना स्थल से हटाया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को किसान विरोधी करार देते हुए गुरुवार को कहा कि इन दोनों ने किसानों के खिलाफ सांठगांठ की है और देश के अन्नदाताओं को जबरन धरना स्थल से हटाया है। खड़गे ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि दो किसान विरोधी पार्टियों ने देश के अन्नदाता के विरोध में अब सांठगांठ कर ली है। पहले किसानों को पंजाब सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, फ़िर उनको जबरन धरना स्थल से हटाया।”

उन्होंने कहा, “पंजाब पुलिस द्वारा वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर की जबरन हिरासत में लिए जाने की जितनी निंदा की जाए कम है। सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा-आप दोनों ही किसानों की अपराधी रहीं हैं। देश नहीं भूला है- मंदसौर, मध्य प्रदेश का भाजपाई शासन जब किसानों पर गोलियां बरसाई गई थी। लखीमपुर-खीरी में मोदी सरकार के मंत्री-पुत्र ने किसानों को कैसे कुचला था।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “कैसे केजरीवाल की रैली में एक राजस्थान के किसान ने 2015 में फाँसी लगा ली थी और वे निष्ठुर बने तमाशा देख रहे थे। मोदी जी का किसानों से किया गया एमएसपी का वादा हो, या आम आदमी पार्टी का दिल्ली में तीन काले क़ानून को फुर्ती से लागू करना हो, इन दोनों पार्टियों ने देश के हमारे अन्नदाता से विश्वासघात किया है। देश के 62 करोड़ किसान, इन किसान-विरोधी पार्टियों को कभी माफ़ नहीं करेंगे।”

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...