Home अतुल्य उत्तराखंड एसएचए की नव नियुक्त सीईओ ने संभाला कार्यभार
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

एसएचए की नव नियुक्त सीईओ ने संभाला कार्यभार

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी (आईएएस) ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यहां आयोजित बैठक में उन्होंने प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना तथा राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्रियान्वयन को लेकर जानकारियां ली।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी (आईएएस) ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यहां आयोजित बैठक में उन्होंने प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना तथा राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्रियान्वयन को लेकर जानकारियां ली।
प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पीपीटी के जरिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड व राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के विभिन्न पहलुओं तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की जानकारियों से भी अवगत कराया गया। बैठक में आयुष्मान के अंतर्गत 70 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग जनों के लिए विशेष सुविधा आयुष्मान वय वंदना कार्ड के साथ साथ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से सड़क हादसों में घायलों के उपचार हेतु सूचीबद्ध अस्पतालों में दी जाने वाली 1.50 लाख रूपए तक कैशलेस उपचार की सुविधा को लेकर चर्चा की गई।
इस मौके पर प्राधिकरण के निदेशक वित्त अभिषेक आनन्द, निदेशक प्रशासन डा विनोद टोलिया, अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी, अपर निदेशक आईटी अमित शर्मा समेत प्राधिकरण के समस्त अनुभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...