बाबा केदार यात्रा पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

बाबा केदार यात्रा पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

2 मई से शुरू हो रही बाबा केदारनाथ की यात्रा, डीएम ने दिए सभी विभागों को समय से तैयारियां को पूर्ण करने के निर्देश, यात्रा में मिलेगा त्वरित उपचार

बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा का दो मई से आगाज होने जा रहा है, जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय हो गया है। केदानाथ यात्रा पर इस बार तीसरी आंख की पैनी नजर रहेगी। डीएम सौरभ गहरवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केदारनाथ यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर कहीं भी सड़कें खराब या क्षतिग्रस्त न रहें। उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ सड़कें टूटी हैं या गड्ढे बन गए हैं, उनकी तत्काल मरम्मत की जाए और अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक यह कार्य हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों को निर्देशित किया कि पूरे यात्रा मार्ग, पड़ाव स्थलों, बाजारों और अन्य प्रमुख स्थानों पर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। यात्रा के दौरान रोजाना सफाई अभियान चलाए जाएं।
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने साफ शब्दों में कहा कि 20 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया जाए, ताकि यात्रा प्रारंभ होने से पहले सारी तैयारियां धरातल पर नजर आएं। उन्होंने यह भी कहा कि बरसाती मौसम को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था भी दुरुस्त की जाए ताकि किसी भी स्थान पर जलभराव की स्थिति न बने। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों और स्वास्थ्य शिविरों को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त तैनाती हो और डॉक्टरों की टीम हर समय उपलब्ध रहे। उन्होंने विशेष रूप से यह निर्देश दिए कि यात्रियों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की जाए ताकि किसी भी यात्री को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर त्वरित उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को हवाई मार्ग से रेस्क्यू करने की भी तैयारी रखी जाए। साथ ही, आवश्यक दवाइयों का स्टॉक समय रहते पूरा कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने नगरपालिकाओं को निर्देश दिए कि पूरे यात्रा मार्ग में पर्याप्त संख्या में मोबाइल शौचालय और स्थायी शौचालय स्थापित किए जाएं। इनकी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी स्थान पर गंदगी और दुर्गंध की समस्या न हो।
उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में जहां-जहां पार्किंग की व्यवस्था की गई है, वहां पर्याप्त पानी और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्किंग स्थल पर अव्यवस्था न फैले, इसके लिए वहां तैनात कर्मचारियों को स्पष्ट जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर संकेतक और बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को आसानी से पता चल सके कि किस स्थान पर कौन सी सुविधा उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी अधिकारी समय-समय पर यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करें और अपनी तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम प्रकाश, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। रामपुर, ब्युगाड़, रामबाड़ा ब्रिज, काकड़ागाड़ और कुंड जैसे स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और वहाँ निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे जल्द स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहें और भीड़ प्रबंधन की ठोस योजना तैयार कर उसे अमल में लाया जाए। भीड़ अधिक होने की स्थिति में कंट्रोल रूम के माध्यम से पल-पल की निगरानी की जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों द्वारा भी निगरानी रखी जाएगी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this