देहरादून की राजपुर रोड स्थित एलोराज बेकरी में लगी भीषण आग,दो दुकानें खाक

देहरादून की राजपुर रोड स्थित एलोराज बेकरी में लगी भीषण आग,दो दुकानें खाक

राजपुर रोड में स्थित एलोराज बेकरी की दोनों दुकानों में आग लग गई। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग लगने की वजह

राजपुर रोड में स्थित एलोराज बेकरी की दोनों दुकानों में आग लग गई। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग लगने की वजह से करीब लाखों रुपए के बेकरी प्रोडक्ट जल गए। एलोराज बेकरी की आस पास लगती दो दुकानों में भी भीषण आग लग गई। जिसे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
एलोराज बेकरी के प्रबंधक महिपाल का कहना है कि शनिवार सुबह एलोराज बेकरी में आग लग गई। बेकरी में आग लगने की वजह से आसपास की दो और को भी क्षति पहुंची है। आग लगने की वजह से बेकरी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि रात को एलोराज की शॉप पर आग लगी, जिसके बाद आग तड़के बगल की दो दुकानों तक पहुंच गई। जिससे दोनों दुकानों का सामान भी जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं बेकरी में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि पल भर में दुकान जलकर राख हो गई।
बताते चलें कि इससे पहले भी अप्रैल 2022 में व्यस्ततम कहे जाने वाले राजपुर रोड स्थित प्रतिष्ठित बेकरी में आग लग गई थी। उस दौरान भी सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। 1953 में कृष्ण लाल गुलाटी ने बेकरी उद्योग की स्थापना करते हुए पहचान बनाई थी। यह दुकान राजपुर रोड में छोटे से रूप में शुरू हुई थी। इसके बाद यह बेकरी अब देहरादून की सबसे बड़ी बेकरी मानी जाती है। समय के साथ एलोरा, एलोरा मूवमेंट, मेल्टिंग मोमेंट्स, नेनीज बेकरी, जैसी कई शाखाएं खोली गई। लेकिन सबसे पुराने प्रतिष्ठान में आग लगने की वजह से सारा सामान जलकर राख हो गया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this