झुकी सरकार, दून के मियांवाला का नाम बदलने पर होगा पुनर्विचार

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों सड़क और क्षेत्र के नाम बदले जाने पर खूब राजनीति हो रही है। कांग्रेस के विरोध के बीच भाजपा के विधायक उमेश शर्मा काऊ समेत कई नेता मुख्यमंत्री को नाम बदलने पर बधाई तक दे चुके हैं। लेकिन इस बीच

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों सड़क और क्षेत्र के नाम बदले जाने पर खूब राजनीति हो रही है। कांग्रेस के विरोध के बीच भाजपा के विधायक उमेश शर्मा काऊ समेत कई नेता मुख्यमंत्री को नाम बदलने पर बधाई तक दे चुके हैं। लेकिन इस बीच मियांवाला के कुछ लोगों के विरोध के बाद अब क्षेत्र का नाम बदलने को लेकर फिर से पुनर्विचार करने का निर्णय लिया गया है।
दून जिले में मियांवाला क्षेत्र का नाम बदलने को लेकर सरकार पुनर्विचार करने जा रही है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे विरोध और स्थानीय लोगों की मांग के बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में फिर से विचार करने का भरोसा दे दिया है। दरअसल राज्य में देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के कई क्षेत्रों और सड़कों के नाम बदले जाने का फैसला किया गया था। मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में अधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिए थे।
हरिद्वार जिले में 8 क्षेत्र और सड़कों के नाम बदलने का फैसला लिया गया था। इसी तरह नैनीताल जिले में दो सड़कों का नाम बदलने पर मुहर लगी थी। जबकि उधम सिंह नगर में भी एक पंचायत क्षेत्र का नाम बदलने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। जबकि दून जिले में चार क्षेत्रों के नाम बदलने का मन बनाया गया था।
नाम बदले जाने वाले क्षेत्रों में देहरादून का मियांवाला क्षेत्र भी शामिल था। हालांकि इसकी घोषणा होने के बाद स्थानीय स्तर पर काफी विरोध देखने को मिला और विपक्ष भी नाम बदलने के खिलाफ जमकर विरोध करता हुआ दिखाई दिया। खास बात यह है कि इस क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के नेता भी नाम बदले जाने के खिलाफ दिखाई दे रहे थे। इसके बाद यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने भी रखी गई और मुख्यमंत्री ने इस मामले पर पुनर्विचार करने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में अधिकारियों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उत्तराखंड सरकार ने जगह के नाम बदलने का फैसला लिया था। जिस पर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप बटोला ने भी स्थानीय लोगों के साथ मुख्यमंत्री से इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। जिसे मान लिया गया है। लेकिन खास बात यह है कि नाम बदले जाने को लेकर स्थानीय विधायक उमेश शर्मा समेत पार्टी के कई दूसरे नेता भी मुख्यमंत्री को बधाई दे रहे थे। ऐसे में अब इस क्षेत्र का नाम बदलने पर पुनर्विचार के निर्णय से ऐसे नेताओं को जरूर बड़ा झटका लगा है। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि मियांवाला मुस्लिम नाम नहीं है। बल्कि क्षेत्रीय लोगों से जुड़ा हुआ नाम है। ऐसे में इसे नहीं बदला जाना चाहिए।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this