चारधाम यात्रा को लेकर 15 अप्रैल तक दुरूस्त हों व्यस्थाएंः धामी

चारधाम यात्रा को लेकर 15 अप्रैल तक दुरूस्त हों व्यस्थाएंः धामी

हेली सेवा के नाम पर फर्जीवाड़े पर अंकुश के लिए इस बार पहले से साइबर थाने में चार लोगों की टीम गठित कर दी गई है। टीम का पर्यवेक्षण सीओ साइबर अंकुश मिश्रा करेंगे। हेली सेवा की बुकिंग शुरू हो चुकी है। हर साल हेली सेवाओं के नाम पर देशभर के लोगों से ठगी की जाती है। ठग केदारनाथ हेली सेवा बुक करने के नाम पर लोगों से प्रति व्यक्ति हजारों रुपये लेकर उन्हें फर्जी टिकट तक भेज देते हैं।

उत्तराखंड का समूचा शासन प्रशासन इन दिनों 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हम विगत सालों के अनुभवों के आधार पर यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे किसी भी यात्री को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि यात्रा व्यवस्थाओं की वह खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं सरल सुगम और सुरक्षित यात्रा के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं जिससे सुखद अनुभवों के साथ यात्रा कर अपने घर लौटे यात्री। बीते साल क्राउड मैनेजमेंट और यातायात व्यवस्थाओं में कुछ कमियों के कारण अव्यवस्थाएं देखी गई थी जिन्हें सुधारने पर काम किया जा रहा है। धामों में उनकी धारण क्षमता के अनुसार ही एक दिन में यात्री पहुंचे तथा रास्ते में उन्हें जाम आदि का सामना न करना पड़े इसके पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

उन्होंने 15 अप्रैल तक सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं वहीं चार धाम यात्रा मार्गाे को 10-10 किलोमीटर के सेक्टरों में बांटा गया है जहां 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था होगी। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर उन्हें रोकने के लिए होल्डिंग पॉइंट बनाए गए हैं जहां यात्रियों को सरकार की तरफ से खाने-पीने व रुकने की व्यवस्था की जाएगी।

यात्रियों की संख्या पर इस साल कोई प्रतिबंध नहीं होगा। हां यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य बनाया गया है। अब तक 12 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है तथा 28 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे। हेली सेवा का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा आज से हेली सेवा का रजिस्ट्रेशन शुरू भी हो गया हेली सेवा की बुकिंग सिर्फ अधिकृत आईआरसीटीसी की वेबसाइट ही अधिकृत होगी तथा 2 साल के बच्चों का भी टिकट लगेगा। मुख्यमंत्री धामी ने आज ट्रैफिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

जून 2024 तक ही 82 वेबसाइट को बंद कराया जा चुका था। इसके अलावा 45 फेसबुक पेज भी बंद कराए गए थे। इन पर भी हेली सेवाओं को बुक करने संबंधी विज्ञापन दिखाए गए थे। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि इस साल शुरुआत में ही साइबर थाने में चार अधिकारियों की एक टीम गठित कर दी गई है। यह टीम हर वक्त इंटरनेट पर फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर विज्ञापन वाले पेज व पोस्ट आदि की निगरानी करेगी। ताकि, समय रहते इन सभी वेबसाइट और पेज को बंद कराया जा सके।

टीम के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सीओ साइबर अंकुश मिश्रा को दी गई है। सोशल मीडिया पर विशेषतौर पर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि, शुरुआती दौर में ही लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जा सके। ज्यादा से ज्यादा फर्जी वेबसाइट को बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस की ओर से भी जागरूकता के लिए कार्यक्रम ऑनलाइन चलाए जाएंगे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this