Home उत्तराखंड न्यूज़ मुठभेड़ में घायल बदमाश पुलिस अभिरक्षा से फरार, मचा हड़कंप
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशहरिद्वार

मुठभेड़ में घायल बदमाश पुलिस अभिरक्षा से फरार, मचा हड़कंप

 बीती देर रात जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कुंजा बहादुरपुर गांव में बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ का घायल बदमाश पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है, बदमाश के फरार होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिलेभर की पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक पुलिस को बदमाश का कोई सुराग हाथ नही लग पाया है।

बीती देर रात जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कुंजा बहादुरपुर गांव में बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ का घायल बदमाश पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है, बदमाश के फरार होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिलेभर की पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक पुलिस को बदमाश का कोई सुराग हाथ नही लग पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात भगवानपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंशुल निवासी हरचंदपुर कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान अंशुल के पैर में गोली लग गई थी और वह घायल हो गया था। इस बीच उसका एक साथी शिवम मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने अंशुल को घायल अवस्था में रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, अंशुल अस्पताल के जनरल वार्ड के प्राइवेट रूम में भर्ती था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह वह पुलिस अभिरक्षा से वार्ड की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह लघुशंका के बहाने शौचालय गया था और इसी दौरान वह फरार हुआ। बदमाश के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है. लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया, बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे जिलेभर नाके लगा दिए है। हर नाके पर गहन तलाशी ली जा रही है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बदमाश बाथरूम जाने के बहाने फरार हुआ है, उसकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि बदमाशों ने नन्हेड़ा गांव में फरवरी माह में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...