Friday , 4 September 2026
Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर, पूर्व प्रधान ने किसान नेता, उसके बेटे और भाई को गोलियों से भूना
उत्तर प्रदेशदेश-विदेशपर्यटन समाचार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर, पूर्व प्रधान ने किसान नेता, उसके बेटे और भाई को गोलियों से भूना

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मंगलवार सुबह किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय सिंह और भाई रिंकू सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह, उसके दो बेटों और उसके साथियों पर लगे हैं। घटना के बाद पुलिस ने तीन मुख्यों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का गांव में प्रधानी को लेकर भी पुराना विवाद चल रहा था। पप्पू सिंह किसान नेता भी थे और गांव की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। वर्तमान में पप्पू सिंह की मां प्रधान हैं। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश बढ़ गई। ताजा घटनाक्रम ट्रैक्टर और बाइक को रास्ते में साइड न देने को लेकर हुआ। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह ने अपने बेटों और साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पप्पू सिंह, अभय सिंह और रिंकू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलाके में दिनदहाड़े हुई तीन हत्याओं ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles