उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2025 द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 21 मई को खुलेंगे

उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2025 द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 21 मई को खुलेंगे

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट 2 मई को खुलेंगे पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट इस यात्रा वर्ष बुधवार 21मई कर्क लग्न पूर्वाह्न 11. 30 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान से खुलेंगे। पंच केदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट 2 मई को खुलेंगे

पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट इस यात्रा वर्ष बुधवार 21मई कर्क लग्न पूर्वाह्न 11. 30 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान से खुलेंगे। पंच केदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में राज्यमंत्री व दायित्वधारी चंडीप्रसाद भट्ट एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी पंच गोंडारी समिति सहित श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बैशाखी के शुभ अवसर पर मंदिर समिति के आचार्य वेदपाठियों ने पंचाग गणना पश्चात श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की। तृतीय केदार श्री तुंगनाथ के कपाट शुक्रवार 2 मई को मिथुन लग्न पूर्वाह्न 10 . 15 ( सवा दस) बजे खुलेंगे श्री तुंगनाथ जी के शीतकालीन प्रवास श्री मर्करेटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य पुजारी विजय भारत मैठाणी ने कपाट खुलने की तिथि घोषित की।
श्री मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की उखीमठ में यात्रा समीक्षा तथा केदार सभा से बैठक श्री बदरीनाथ दृ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री मद्महेश्वर मंदिर एव़ श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि निश्चित होने पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी है तथा कपाट खुलने की तिथि की जानकारी दी।
कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद रावल निवास सभागार उखीमठ में आयोजित मंदिर समिति कर्मियों की यात्रा समीक्षा बैठक में मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि इस यात्रा वर्ष अधिक संख्या श्रद्धालु दर्शन को पहुंचेंगे। कहा कि मंदिरों के कपाट खुलने से पूर्व यात्रा तैयारियों को अधिक गति दी जा रही है इसके लिए सभी कर्मचारी अधिकारी मनोयोग से कार्य कर रहे है। बीकेटीसी की केदारसभा के साथ भी बैठक चल रही है मुख्य कार्याधिकारी ने केदारनाथ यात्रा तैयारियों के लिए परस्पर समन्वय का आव्हान किया है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली रविवार 18 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में विराजमान होगी।19 मई को प्रथम पड़ाव राकेश्वरी मंदिर रांसी प्रवास को पहुंचेगी। 20 मई द्वितीय पड़ाव गौंडार प्रवास करेगी तथा 21 मई सुबह को श्री मद्महेश्वर मंदिर पहुंचेगी।बुधवार 21 मई को कर्क लग्न में पूर्वाह्न 11.30 बजे द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलेंगे।
इसी तरह श्री तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली बुधवार 30 अप्रैल को श्री मर्करेटेश्वर मंदिर मक्कूमठ से मक्कूमठ के निकट भूतनाथ मंदिर में आयेगी। इस दिन 30 अप्रैल को भूतनाथ मंदिर में प्रवास रहेगा।बृहस्पतिवार 1 मई को तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली भूतनाथ मंदिर से चोपता प्रवास हेतु पहुंचेगी। शुक्रवार 2 मई सुबह भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली चोपता से श्री तुंगनाथ पहुंचेगी तथा 2 मई को पूर्वाह्न 10.15 सवा दस बजे श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे।
द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित धार्मिक समारोह में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी,सहायक अभियंता गिरीश देवली,केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सचिव अंकित सेमवाल,पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश‌ लिंग, शिवलिंग, टी गंगाधर लिंग, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण,श्री केदारनाथ धाम प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, विश्व मोहन जमलोकी, देवानंद गैरोला,सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, वरिष्ठ सहायक विपिन तिवारी, तेज प्रकाश त्रिवेदी,पंकज शुक्ला अरविंद शुक्ला,देवीप्रसाद तिवारी, जेई विपिन कुमार, कुलदीप धर्म्वाण,प्रेमसिंह रावत,विदेश शैव, आदि मौजूद रहे।
केदारनाथ धाम प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान ने बताया कि आज अपराह्न को बैशाखी के पर्व पर श्री मद्महेश्वर जी श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर उखीमठ में पुष्प रथ पर बैठकर मंदिर की परिक्रमा करेंगे देर शाम तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।दूसरी ओर श्री तुंगनाथ जी के कपाट की तिथि घोषित होने के अवसर पर मक्कूमठ में मठापति रामप्रसाद मैठाणी, पूर्व मंदिर अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी, मंदिर समिति प्रबंधक बलबीर नेगी,ग्राम प्रधान विजय पाल, क्षेत्र समिति सदस्य जयबीर नेगी,पुजारी रविंद्र मैठाणी सहित चंद्र मोहन मैठाणी,मुकेश मैठाणी,विनोद मैठाणी, अतुल मैठाणी, अजय मैठाणी सहित चंद्र मोहन बजवाल, आलोक एवं बड़ी संख्या में हकहकूकधारी तथा श्रद्धालु मौजूद रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this