Home उत्तराखंड न्यूज़ कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाके से दहला पूरा गांव
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाके से दहला पूरा गांव

 जिले के पथरी थाना क्षेत्र में बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज से पूरा गांव दहल गया था। धमाके के बाद चारों और धुएं का गुबार ही नजर आ रहा था। मौके पर पहंुची पुलिस पूरे मामले की पडताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव के लोग उस समय सहम गए, जब उन्हें जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके की आवाज सुन लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तो देखा कि वहां दो लोग घायल पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इसके साथ ही पुलिस ने घायलों को पास के हॉस्पिटल भी भिजवाया। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मुस्तफा कबाड़ी को पड़ोसी ने थिनर के डिब्बे बेचे थे। जिनको फोड़ते समय अचानक धमाका हुआ है।
पुलिस के अनुसार इस हादसे में कबाड़ी मुस्तफा और दिलशाद नाम का व्यक्ति घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...