Friday , 4 September 2026
Home Top-Special अक्षर पटेल को लगा दोहरा झटका, टीम की पहली हार के बाद BCCI ने ठोका जुर्माना
Top-Specialदेश-विदेश

अक्षर पटेल को लगा दोहरा झटका, टीम की पहली हार के बाद BCCI ने ठोका जुर्माना

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ कल खेले गए मैच में धीमे ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत धीमे ओवर रेट का दोषी पाया गया। इसी के तहत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। इस बार से आईपीएल में इसके लिए मैच निलंबन का कोई नियम नहीं है। उल्लेखनीय है कि रविवार को खेले गये इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के हाथों 12 रनों की हार झेलनी पड़ी थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles