Home उत्तराखंड न्यूज़ मेडिकल स्टोर स्वामी को कुछ युवकों ने लाठी-डंडो से पीटा, मामला दर्ज
उत्तराखंड न्यूज़

मेडिकल स्टोर स्वामी को कुछ युवकों ने लाठी-डंडो से पीटा, मामला दर्ज

हरिद्वार। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर स्वामी को कुछ युवकों  लाठी-डंडों से जमकर पीटा और उसे घायल कर मौके से फरार हो गए।.मारपीट की पूरी घटना मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव निवासी आसिफ का सोहलपुर रोड पर पीपल रोड से आगे मेडिकल स्टोर है। बताया गया है कि बीते दिन वह अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि देर शाम कुछ युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर मेडिकल स्टोर में घुसे, इसके बाद उन्होंने उस पर लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। वहीं पूरा घटनाक्रम मेडिकल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।  बताया जा रहा है कि जब मेडिकल स्वामी ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, लोगों को आता देख आरोपी हमलावर धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमला करने वाले आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...