Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मेडिकल स्टोर स्वामी को कुछ युवकों ने लाठी-डंडो से पीटा, मामला दर्ज
उत्तराखंड न्यूज़

मेडिकल स्टोर स्वामी को कुछ युवकों ने लाठी-डंडो से पीटा, मामला दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव निवासी आसिफ का सोहलपुर रोड पर पीपल रोड से आगे मेडिकल स्टोर है। बताया गया है कि बीते दिन वह अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि देर शाम कुछ युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर मेडिकल स्टोर में घुसे, इसके बाद उन्होंने उस पर लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। वहीं पूरा घटनाक्रम मेडिकल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।  बताया जा रहा है कि जब मेडिकल स्वामी ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, लोगों को आता देख आरोपी हमलावर धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमला करने वाले आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...