Home उत्तराखंड न्यूज़ चार शिकारी गिरफ्तार, नील गाय का मांस व हथियार बरामद
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

चार शिकारी गिरफ्तार, नील गाय का मांस व हथियार बरामद

पूछताछ में उन्होने अपना नाम आजम अली पुत्र इसरार अली निवासी बडा बगड सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार, इरशाद पुत्र अशरफ अली निवासी ढाब मौहल्ला सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार, फैसल पुत्र इकबाल निवासी बडा बगड सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर हरिद्वार व मोहब्बत मलिक पुत्र मिदा हसन निवासी ढाब मौहल्ला, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

हरिद्वार। जंगली जानवारो का शिकार कर उनके मांस की तस्करी करने वाले 4 शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 220 किलो नील गाय का मांस, मांस काटने के हथियार व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गयी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना लक्सर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ शिकारी जो जंगलों में जंगली जानवरों का शिकार कर उसके मांस को तस्कर कर लाते है, क्षेत्र में आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चौंिकंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो कार चालक कार मोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें चार लोग मौजूद मिले जिनके पास से 220 किलो नीलगाय का मांस व मांस काटने के उपकरण बरामद हुए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...