Home उत्तराखंड न्यूज़ खाई में गिरी कार, पांच की मौत
उत्तराखंड न्यूज़

खाई में गिरी कार, पांच की मौत

Lavc57.107.100

 चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद  में तेज आंधी तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के बीच एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में पांच लोग सवार थे। पांचों लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई है। राजस्व विभाग और पुलिस की ओर से रेस्क्यू किया गया। फिलहाल, पांचों शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जनपद के बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी।. इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौसम खराब होने की वजह से हादसे की जानकारी प्रशासन को देर से मिली।. तेज आंधी तूफान और बारिश के बीच ही रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया गया। मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर  गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सभी पांचों लोगों की मौत की सूचना है। मौके के लिए चमोली थाने से पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है।

क्षेत्र में भारी बारिश के चलते रेस्क्यू कार्यों में काफी दिक्कतें आईं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग निजमूला क्षेत्र से किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जो दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना देर शाम की बताई जा रही है। लेकिन आंधी तूफान और बारिश के चलते किसी को भी घटना के बारे में सूचना नहीं मिल पाई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...