जनपद के बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी।. इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौसम खराब होने की वजह से हादसे की जानकारी प्रशासन को देर से मिली।. तेज आंधी तूफान और बारिश के बीच ही रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया गया। मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सभी पांचों लोगों की मौत की सूचना है। मौके के लिए चमोली थाने से पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है।
क्षेत्र में भारी बारिश के चलते रेस्क्यू कार्यों में काफी दिक्कतें आईं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग निजमूला क्षेत्र से किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जो दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना देर शाम की बताई जा रही है। लेकिन आंधी तूफान और बारिश के चलते किसी को भी घटना के बारे में सूचना नहीं मिल पाई।


Leave a comment