Home उत्तराखंड न्यूज़ मंदिर में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़

मंदिर में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

पुलिस ने मंदिर में चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रायवाला पर राजकिशोर तिवारी निवासी सत्यानारायण मंदिर रायवाला द्वारा बताया कि चोरो द्वारा श्री सत्यनारायण मन्दिर के मुख्य मन्दिर का ताला तोडकर अन्दर रखे दान पात्र व अलमारी से नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिये गये है।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत घटना के खुलासे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में जेल गये तथा हाल ही जेल से बाहर आये लोगो की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया साथ ही थाना क्षेत्र में सघन तलाशी/सत्यापन अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चौकिंग के दौरान मिली सूचना पर पुराने रेलवे अण्डर पास के निकट 02 संदिग्धों को रोककर उनसे सख्ती से पूछताछ करते हुए उनकी जामा तलाशी ली गयी तो दोनो के द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम पवन नेगी पुत्र बलबीर सिहं नेगी बताया गया, दूसरे के द्वारा स्वंय को नाबालिग बताया गया जिससे उसे पुलिस संरक्षण में लिया गया।

दोनों के कब्जे से 05-05 हजार रूपये नगद मौके से बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर मुर्गी फार्म मे खाली प्लाट मे खड्डा खोदकर दबाये गये अन्य सामान तथा नगद धनराशी बरामद की गयी। नबालिग के सम्बन्ध में बाल कल्याण अधिकारी द्वारा अग्रिम कार्यवाही की गयी। पूछताछ में पवन द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी हैं तथा छोटीकृमोटी मजदूरी का कार्य करते हैं, जिस कारण अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा अन्य खर्चों को पूरा करने के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दोनो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...