Home देश-विदेश 85 विषयों के लिए नेट परीक्षा 21 जून से, इस डेट तक करें ऑनलाइन आवेदन
देश-विदेश

85 विषयों के लिए नेट परीक्षा 21 जून से, इस डेट तक करें ऑनलाइन आवेदन

विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए होने वाले यूजीसी नेट के सिलेबस में बदलाव के लिए यूजीसी ने कमेटी भी बनाई थी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होने से कोर्सेज के कंटेंट में बदलाव किए जा रहे हैं। यूजीसी नेट एग्जाम के हर पहलू को एग्जामिन करेगी। क्या किसी डिसिप्लिन में कुछ पेपर जोड़े जा सकते हैं? इस पर भी कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही यूजीसी फैसला लेगी।

विश्वविद्यालय और कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति, जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए होने वाले यूजीसी नेट जून के एप्लिकेशन फॉर्म आ चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एनटीए नेट ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू की गई है। जून में नेट जेआरएफ परीक्षा की तिथि 21 से 30 जून (टेंटेटिव) तक के बीच होगी। कुल 85 विषयों के लिए यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थी 16 अप्रैल से सात मई तक आवेदन कर सकते हैं। एग्जामिनेशन फीस क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए आठ मई तक ऑनलाइन जमा करवाई जा सकती है। वहीं, नौ-दस मई को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ओपन होगी। एडमिट कार्ड एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसमें सामान्य श्रेणी वर्ग के लिए 1150 रुपए, ओबीसी एनसीएल और जनरल ईडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपए और एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर के लिए 325 रुपए फीस निर्धारित की गई है। हिमाचल प्रदेश विवि में भी हर साल करीबन पांच हजार छात्र नेट परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। विभागों में अब नेट स्कोर के आधार पर ही पीएचडी की सीटों में भी प्रवेश मिलेगा।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...