Home उत्तराखंड न्यूज़ शिक्षा और विकास के क्षेत्र में सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

शिक्षा और विकास के क्षेत्र में सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रवेशोत्सव एवं विकास कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कई नव निर्मित भवनों, प्रयोगशालाओं और पेयजल योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और चौमुखी विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मंत्री व शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकासखंड कोट के राजकीय इंटर कॉलेज सबदरखाल में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद उन्होंने खिर्सू ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग करते हुए बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित भी किए। इसके बाद उन्होंने विकासखंड थैलीसैंण के राजकीय इंटर कॉलेज हिंवालीधार में प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग किया।

उन्होंने हिंवालीधार स्कूल के नव स्वीकृत भवन का शिलान्यास और विज्ञान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में प्रयोगात्मक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष के उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में न केवल शहरी, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अब दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रही है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है और शेष रिक्त पदों को शीघ्र ही भरा जाएगा।

इसके बाद मंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठोला एवं राजकीय उच्च पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुठकण्डई के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया और कहा कि बेहतर शैक्षिक वातावरण के लिए भवन की स्थिति और आधारभूत संरचना का सशक्त होना आवश्यक है। उन्होंने कुठकण्डई बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह भवन ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक और सामुदायिक कार्यों के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा। इसके बाद उन्होंने च्योली-चुणखेत पेयजल योजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह योजना क्षेत्र की दीर्घकालिक पेयजल समस्याओं का समाधान करेगी और सैकड़ों ग्रामीणों को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पंचायत भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...