Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज और अयोध्या से वाराणसी तथा सोनभद्र के लिए इलेक्ट्रिक बसों का होगा संचालन 
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेश-विदेश

प्रयागराज और अयोध्या से वाराणसी तथा सोनभद्र के लिए इलेक्ट्रिक बसों का होगा संचालन 

योगी सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों से धार्मिक शहरों की यात्रा कराएगी। सरकार के इस पहल से सुगम यात्रा के साथ ही पर्यावरण को भी प्रदूषण से बचाया जा सकेगा। 

योगी सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों से धार्मिक शहरों की यात्रा कराएगी। धर्मनगरी काशी, तीर्थराज प्रयागराज, रामलला की जन्मस्थली अयोध्या और सोनभद्र का सफर इलेक्ट्रिक एसी बसों से होगा। इसे देखते हुए योगी सरकार वाराणसी और सोनभद्र में चार्जिंग स्टेशन बनवा रही है। सरकार के इस पहल से सुगम यात्रा के साथ ही पर्यावरण को भी प्रदूषण से बचाया जा सकेगा।

बनाये जा रहे पांच चार्जिंग स्टेशन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि प्रयागराज रीजन और अयोध्या रीजन से वाराणसी और सोनभद्र के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रस्तावित है। इसके लिए पांच चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है, जिसमे 4 वाराणसी कैंट डिपो के वर्कशॉप और एक चार्जिंग स्टेशन सोनभद्र में होगा। इसे एक महीने के भीतर तैयार कराया जाना है, जिससे प्रयागराज और अयोध्या से वाराणसी तथा सोनभद्र आने-जाने वाली बसें चार्ज हो सकें और वापस गंतव्य तक जा सकें।

आधे घंटे में चार्ज होगी बस

चार्जिंग स्टेशन पर एक बस आधे घंटे में फुल चार्ज हो जायेगी। बसें एक बार चार्ज होने पर करीब 150 किलोमीटर का सफर तय कर सकेंगी। ए.सी. इलेक्ट्रिक बस में करीब 28 लोग बैठ सकते हैं। बसों में सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस सिस्टम के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन की भी सुविधा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई पहचान मिलने...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...