हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने सगे भाई को ही जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोंक दिया था।
जानकारी के अनुसार बीती 3 अप्रैल को मुराद अली पुत्र सददान अली निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार ने थाना कलियर पर सूचना दी कि उसके सगे भाई आबाद उर्फ बादु ने उसके घर मे घुसकर गाली गलोच कर मारपीट की। जिसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की नियत से देशी तमंचे से फायर किया जिसमे वह बाल बाल बच गया और उसका भाई जान से मारने की धमकी देते हुऐ वहां से फरार हो गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुऐ पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी।


Leave a comment