Home उत्तराखंड न्यूज़ जान से मारने की नियत से अपने सगे भाई पर तंमचे से फायर झोंकने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशहरिद्वार

जान से मारने की नियत से अपने सगे भाई पर तंमचे से फायर झोंकने का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बीती शाम घटना के दिन से ही फरार चल रहे आरोपी आबाद उर्फ बादु को बावन दर्रा के पास से एक देशी तमंचे व दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी कुछ ही दिन पहले ही गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से जमानत पर जेल से बाहर आया था आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जो अपराध करने का आदी है।

हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने सगे भाई को ही जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोंक दिया था।
जानकारी के अनुसार बीती 3 अप्रैल को मुराद अली पुत्र सददान अली निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार ने थाना कलियर पर सूचना दी कि उसके सगे भाई आबाद उर्फ बादु ने उसके घर मे घुसकर गाली गलोच कर मारपीट की। जिसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की नियत से देशी तमंचे से फायर किया जिसमे वह बाल बाल बच गया और उसका भाई जान से मारने की धमकी देते हुऐ वहां से फरार हो गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुऐ पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...