Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ समाजसेवी पर जानलेवा हमला, पड़ताल में जुटी पुलिस
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

समाजसेवी पर जानलेवा हमला, पड़ताल में जुटी पुलिस

निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे समाजसेवी नरेंद्र शर्मा पर मंगलवार की सुबह जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने इस हमले के पीछे गहरी साजिश का आरोप लगाया है और सीधे तौर पर अपने विरोधियों को जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
समाजसेवी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह वो रोजाना की तरह अपनी पत्नी को रामनगर के टेढ़ा गांव स्थित स्कूल छोड़ने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक युवक ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया। युवक की पहचान बबलू सैनी के रूप में हुई है। नरेंद्र शर्मा का आरोप है कि बबलू ने पहले तो गाली-गलौज की फिर अचानक मारपीट शुरू कर दी। नरेंद्र शर्मा ने कहा कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। नरेंद्र शर्मा ने आगे कहा कि आरोपी से मारपीट का कारण पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। कहा कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद से ही मुझे धमकियां मिल रही हैं। मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है। पीड़ित नरेंद्र शर्मा ने रामनगर कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक बबलू सैनी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वह कोतवाली से नहीं जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि यह हमला एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...