Home ताज़ा ख़बर Terrorist Attack: पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर की फायरिंग, 26 की मौत
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

Terrorist Attack: पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर की फायरिंग, 26 की मौत

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए 50 राउंड फायरिंग की, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। खबर लिखे जाने तक 20 मौतों की पुष्टि हो गई थी। हमले में चार विदेशी नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक इजरायल, एक नेपाल, एक यूएई और एक इटली का नागरिक है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए 50 राउंड फायरिंग की, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। खबर लिखे जाने तक 20 मौतों की पुष्टि हो गई थी। हमले में चार विदेशी नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक इजरायल, एक नेपाल, एक यूएई और एक इटली का नागरिक है। मरने वालों में दो स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं, जबकि मरने वालों में अन्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सीआरपीएफ की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इलाके में आर्मी की ड्रेस में आए दो आतंकियों ने फायरिंग की। आतंकियों ने एक टूरिस्ट से उसका नाम और धर्म पूछा और इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले।

आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी टीआरएफ ने पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों के इशारे पर काम कर रहा टीआरएफ पिछले कुछ साल से जम्मू-कश्मीर में लगातार हमले कर रहा है। यह फरवरी 2019 के बाद से कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। तब पुलवामा में आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान मारे गए थे।

आतंकी हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहीं से फोनकर गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें तुरंत मौके पर जाने का कहा। पीएम से बातचीत के बाद अमित शाह ने दिल्ली में सुरक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत कर हालात की जानकारी ली और फिर श्रीनगर रवाना हो गए। श्रीनगर पहुंचकर अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों और सेना के अफसरों के साथ हाईलेवल बैठक की और दहशतगर्दों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की रणनीति बनाई। उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत करके हालातों की जानकारी ली।

एनआईए करेगी आतंकी हमले की जांच

पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई है। केंद्र ने इस हमले की गंभीरता को देखते हुए एनआईए को जांच की जिम्मेदारी दी है, ताकि हमले की साजिश, आतंकियों के नेटवर्क और उनके विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच की जा सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...