Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पहलगाम हमले के बाद पुलिस सक्रिय
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पहलगाम हमले के बाद पुलिस सक्रिय

सेना जैसी वर्दी बेचने वाले दुकानों पर छापेमारी
जुटाई जा रही हर तरह की जानकारी
पहलगाम में आतंकियों ने सुरक्षाबलों के जैसी वर्दी पहनकर घटना को अंजाम दिया था। जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी। इसके बाद दून पुलिस सक्रिय हो गयी है।  इस घटना के बाद ऐसी सभी दुकानें जहां आर्मी और अर्द्ध सैनिक बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से संबंधित वर्दी समेत अन्य सामानों की बिक्री की जाती हो, उनको चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करने और ऐसे सभी दुकान मालिकों को बिना आईडी लिए किसी भी व्यक्ति को वर्दी या अन्य सामान की बिक्री न करने की हिदायत दी गई है।
इस मामले में पुलिस ऐसी दुकानों में खिलाफ अभियान चलाकर उनसे पूरी जानकारी ले रही है। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस को ऐसी दुकानों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए. जिसके बाद पुलिस दुकानों में पहुंची और जानकारी जुटाई। पहलगाम हमले के बाद अब पुलिस सख्त हो गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...