Home उत्तराखंड न्यूज़ दून में कश्मीर छात्रों की सुरक्षा बढ़ाई
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

दून में कश्मीर छात्रों की सुरक्षा बढ़ाई

देहरादून पुलिस का कहना है कि सभी छात्रों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और ऐसा न हो कि इस घटना का फायदा उठाकर कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश करें। लिहाजा सभी को संयम रखना होगा। यदि कोई छात्र या संगठन का सदस्य सोशल मीडिया पर गलत कमेंट करता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेंगी. आप उसकी जानकारी पुलिस को दे।

उत्तराखंड में भी पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ लोगों ने गुस्सा देखा जा रहा है। ऐसे में कुछ लोग शहर का माहौल खराब करने के लिए कश्मीर छात्रों को टारगेट कर सकते है। इसीलिए एसएसपी अजय सिंह ने कश्मीर छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि किसी ने भी कश्मीर छात्रों को परेशान किया तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
दून के कई शिक्षण संस्थानों में कश्मीरी छात्र पढ़ते है। कई बार देखा जाता है कि इस तरह की घटनाओं को लेकर कई छात्र सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट कर देते है, जिससे हंगामा खड़ा हो जाता है। कुछ संगठन पहलगाम जैसे आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों को परेशान भी करते है। उन्हीं तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए देहरादून पुलिस अलर्ट हो गई है। कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही देहरादून पुलिस की तरफ से कश्मीरी छात्रों से अपील की गई है कि वो कोई भी ऐसी पोस्ट या टिप्पणी सोशल मीडिया पर न डाले, जिससे इलाके का माहौल खराब हो या फिर उसमें कुछ आपत्तिजनक हो। इसके अलावा पुलिस ने तमाम लोगों और संगठनों से भी शांति बनाए रखने की अपील है। बुधवार को सोशल मीडिया मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट की गई, जिनके जरिए दून में रहकर पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों को यहां से वापस जाने की धमकी दी गई है। इस पोस्ट को लेकर देहरादून में चेतावनी जारी है। साथ ही कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा बढ़ाई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...