Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दून में कश्मीर छात्रों की सुरक्षा बढ़ाई
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

दून में कश्मीर छात्रों की सुरक्षा बढ़ाई

उत्तराखंड में भी पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ लोगों ने गुस्सा देखा जा रहा है। ऐसे में कुछ लोग शहर का माहौल खराब करने के लिए कश्मीर छात्रों को टारगेट कर सकते है। इसीलिए एसएसपी अजय सिंह ने कश्मीर छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि किसी ने भी कश्मीर छात्रों को परेशान किया तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
दून के कई शिक्षण संस्थानों में कश्मीरी छात्र पढ़ते है। कई बार देखा जाता है कि इस तरह की घटनाओं को लेकर कई छात्र सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट कर देते है, जिससे हंगामा खड़ा हो जाता है। कुछ संगठन पहलगाम जैसे आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों को परेशान भी करते है। उन्हीं तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए देहरादून पुलिस अलर्ट हो गई है। कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही देहरादून पुलिस की तरफ से कश्मीरी छात्रों से अपील की गई है कि वो कोई भी ऐसी पोस्ट या टिप्पणी सोशल मीडिया पर न डाले, जिससे इलाके का माहौल खराब हो या फिर उसमें कुछ आपत्तिजनक हो। इसके अलावा पुलिस ने तमाम लोगों और संगठनों से भी शांति बनाए रखने की अपील है। बुधवार को सोशल मीडिया मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट की गई, जिनके जरिए दून में रहकर पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों को यहां से वापस जाने की धमकी दी गई है। इस पोस्ट को लेकर देहरादून में चेतावनी जारी है। साथ ही कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा बढ़ाई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...