Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़

ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार बीती 19 अप्रैल को राजू गुप्ता पुत्र जय प्रकाश गुप्ता निवासी कार्की फार्म थाना टनकपुर जनपद चम्पावत द्वारा थाना टनकपुर में तहरीर देकर बताया गया कि 15 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे उनकी दुकान प्रकाश ज्वैलर्स टनकपुर में कुछ लोग ग्राहक बनकर आये, जिनके द्वारा उनकी दुकान से 1 सोने की चेन, 1 जोड़ी सोने की बाली व 4 सोने के पैन्डल चोरी कर लिए गये है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। जिन्हे एक सूचना के बाद बीती रात बिचई से मनिहारगोठ को जाने वाले अण्डरपास के पास से चोरी के माल व घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम रोहिताश उर्फ बाबूलाल पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम आर्यनगर तहसील हांसी जिला हिसार हरियाणा, जगत पुत्र गजराम सिंह निवासी खुदैना चौक पोस्ट बिजोरा तहसील हसपुर थाना हजरौला, जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश, राजीव पुत्र भूकन सिंह निवासी मौहल्ला थाना व तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश व रजनी पत्नी किशन धुनै निवासी ग्राम विछलौता बाबूगढ़ छावनी, थाना बाबूगढ़ छावनी हापुड़ उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...