Home उत्तर प्रदेश सीएम योगी ने पूर्व सीएम स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी जयंती पर किया नमन
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

सीएम योगी ने पूर्व सीएम स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर योजना भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधायक डॉ. नीरज बाेरा, भाजपा नेता अविनाश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को याद करते हुए कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

ब्रिटिश सरकार की काफी यातनाएं झेलनी पड़ी

भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका की वजह से उन्हें ब्रिटिश सरकार की यातना झेलनी पड़ी थी। वर्ष 1952 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बन करके उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया था।

उन्होंंने प्रदेश सरकार में मंत्री, मुख्यमंत्री बनने के बाद केंद्रीय मंत्री के रूप में अनेक मंत्रालयों को अपना नेतृत्व क्षमता का परिचय दे करके प्रदेश और देश के विकास में अपना योगदान दिया है।

स्व. बहुगुणा का जन्म उत्तराखंड में हुआ था। उन्होंने गांव से स्कूली शिक्षा अर्जित की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज आ गए। यहां उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ आजादी के आंदोलन से जुड़ गए।

सीएम ने कहा कि उन्होंने प्रदेश और देश के विकास के लिए जो योगदान दिया है उनकी स्मृतियों को लगातार हमारी सरकार आगे बढ़ा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...

श्रीनगर के तरुली गांव में गुलदार का हमला, घास लेने जंगल गई 48 वर्षीय महिला की मौत

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और दर्दनाक...

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई पहचान मिलने...

पाबौ में मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल बने राजेंद्र चमोली, सात तालाबों में कर रहे उत्पादन

जिले के पाबौ विकासखंड के बिडोली गांव निवासी राजेंद्र चमोली ने मछली...