यूपी बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी

यूपी बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया। योगी सरकार की सक्रियता और पारदर्शी व्यवस्था के चलते इस बार सिर्फ 43 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया।

हाईस्कूल में 90.11% और इंटर में 81.15% प्रतिशत रहा रिजल्ट

हाईस्कूल के समस्त परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 रहा, जबकि इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। इंटरमीडिएट में महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पूरा (प्रयागराज) ने 97.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, हाई स्कूल में यश प्रताप सिंह, स्व. श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) ने 97.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हाई स्कूल में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 7.21 अधिक है। वहीं, इंटरमीडिएट में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 9.77 अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई दी हैं और उनको बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दी है।

रिकॉर्ड समय में घोषित हुआ रिजल्ट

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) महेंद्र देव एवं सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद भगवती सिंह ने रिजल्ट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 के मध्यम संपन्न हुईं। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर यूपी बोर्ड द्वारा कुल 8140 परीक्षा केंद्रों पर 13 कार्यदिवसों में परीक्षाएं नकलविहीन और शुचितापूर्ण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल के मध्य निर्धारित कुल 261 मूल्यांकन केंद्रों पर संपन्न हुआ। हाईस्कूल के मूल्यांकन में 92,594 परीक्षकों की भागीदारी रही, जबकि इंटर के मूल्यांकन में 56,066 परीक्षकों की भूमिका रही। इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में 1 से 21 फरवरी के मध्य संपन्न हुईं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बोर्ड ने तकनीकी और प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया है।

हाईस्कूल परीक्षा परिणाम:

कुल परीक्षार्थी: 25,45,815 (1327024 बालक, 1218791 बालिकाएं)
उत्तीर्ण परीक्षार्थी: 22,94,122
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 90.11%
बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 86.66%
बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 93.87%
बालिकाओं का प्रदर्शन बालकों से : 7.21% अधिक

इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामः

कुल परीक्षार्थी: 25,98,560 (1387263 बालक, 1211297 बालिकाएं)

उत्तीर्ण परीक्षार्थी: 21,08,774
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 81.15%
बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 76.60%
बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 86.37%
बालिकाओं ने बालकों को 9.77% से पछाड़ा

जेल में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थी भी हुए उत्तीर्ण

विभिन्न जेलों में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थी भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में कुल मिलाकर ऐसे 94 परीक्षार्थियों ने बोर्ड एग्जाम दिए, जिनमें से 91 उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 96.81 प्रतिशत रहा। इसी तरह, इंटरमीडिएट में कुल 105 बंदी परीक्षार्थी एग्जाम में बैठे, जिनमें 91 उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण छात्रों का कुल प्रतिशत 86.67 प्रतिशत रहा।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this