Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर एनबीसीसी को मिली 64.67 करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

एनबीसीसी को मिली 64.67 करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं

सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी निर्माण कंपनी NBCC (इंडिया) लिमिटेड को देश के तीन प्रमुख राज्यों—ओडिशा, तेलंगाना और दिल्ली—में कुल 64.67 करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं प्राप्त हुई हैं। यह परियोजनाएं देश में सार्वजनिक अवसंरचना विकास को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक रूप से प्रभावी निर्माण कार्यों की दिशा में NBCC की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

प्रमुख परियोजनाएं इस प्रकार हैं:

धामनगर कॉलेज, भद्रक, ओडिशा में विकास कार्य: ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा NBCC को 16.97 करोड़ रुपये (GST को छोड़कर) का ठेका दिया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत कॉलेज में विभिन्न विकासात्मक कार्यों की योजना, डिज़ाइन और निर्माण किया जाएगा।

हैदराबाद के प्रतिष्ठित विधि विश्वविद्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण : लगभग 18.05 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में NBCC को विश्वविद्यालय परिसर में कई आधारभूत सुविधाओं के निर्माण और डिज़ाइन का कार्य सौंपा गया है।

सेवा भारती शिक्षा परिसर, दिल्ली में नया हॉस्टल ब्लॉक : इस सूची की सबसे बड़ी परियोजना दिल्ली में सेवा भारती के शिक्षा परिसर में 29.65 करोड़ रुपये की लागत से नए छात्रावास भवन का निर्माण करना है। यह परियोजना भी योजना, डिज़ाइन और निर्माण कार्यों को समाहित करती है।

NBCC ने स्पष्ट किया है कि ये सभी प्रोजेक्ट्स कंपनी को सामान्य व्यापार प्रक्रिया के तहत प्राप्त हुए हैं, जो इसके देशभर में सामाजिक रूप से प्रभावी ढांचागत विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का प्रमाण हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...