अयोध्या : सरयू नदी में होगा फ्लोटिंग बाथिंग कुंड का निर्माण, 300 श्रद्धालु एक समय में कर सकेंगे स्नान

अयोध्या : सरयू नदी में होगा फ्लोटिंग बाथिंग कुंड का निर्माण, 300 श्रद्धालु एक समय में कर सकेंगे स्नान

अयोध्या में पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरयू नदी में फ्लोटिंग बाथिंग कुंड का निर्माण किया जाएगा। यह कुंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें एक समय में 300 श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे।

अयोध्या में सरयू नदी में फ्लोटिंग बाथिंग कुंड का निर्माण किया जाएगा। इसमें एक समय में 300 श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। यह कदम अयोध्या के मेलों और धार्मिक आयोजनों की भीड़ को देखते हुए उठाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक स्नान की व्यवस्था मिल सके।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या के धार्मिक महत्व को बढ़ाने के साथ पर्यटन नगरी के रूप में भी सजा-संवार रही है। इसी कड़ी में अयोध्या विकास प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं के लिए एक नायाब कुंड का निर्माण कराने का फैसला लिया है।

योगी सरकार का यह प्रयास न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। फ्लोटिंग बाथिंग कुंड के निर्माण से अयोध्या में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को एक नया और आधुनिक अनुभव मिलेगा, जो उनकी यात्रा को और भी यादगार बनाएगा।

सेफ्टी के रहेंगे सभी प्रबंध

फ्लोटिंग बाथिंग कुंड में सेफ्टी बैरियर, रेलिंग, चेंजिंग रूम, बेंच और सोलर लाइट, एमरजेंसी सपोर्ट बोट, शॉपिंग आदि की सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा, अन्य अत्याधुनिक इंतजाम भी किए जाएंगे, जो इसे पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक बनाएंगे। यह कुंड न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

जानिए क्या है फ्लोटिंग

फ्लोटिंग कुंड एक तैरती हुई संरचना होगी। यह हल्के और टिकाऊ सामग्रियों जैसे पॉन्टून, फाइबर-रिइन्फोर्स्ड प्लास्टिक या स्टील फ्रेम से बनाई जाती है। यह संरचना पानी पर स्थिर रहती है और नदी के उतार-चढ़ाव के साथ समायोजित हो सकती है।

श्रद्धालुओं को करेगा आकर्षित

अयोध्या विकास प्राधिकरण ही इस पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग करेगा। यह श्रद्धालुओं के लिए बेहद आकर्षक होगा। उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने बताया कि प्रोजेक्ट की संरचना तैयार कर ली गई है। जल्द से इसका टेंडर करा दिया जाएगा।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this