Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश बाइक को टक्कर मारने के बाद कुएं में गिरी वैन, 9 लोगों की मौत, चार घायल
देश-विदेश

बाइक को टक्कर मारने के बाद कुएं में गिरी वैन, 9 लोगों की मौत, चार घायल

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक वैन बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उससे टकराकर सड़क किनारे खेत में स्थित एक बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई, जिससे बाइक सवार सहित नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार वैन सवार लगभग दस लोग नीमच जिले में स्थित माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के काचरिया चौपाटी के समीप वैन सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उससे टकरा गई और इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में बने एक बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles