Home देश-विदेश मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 216 रनों का लक्ष्य
देश-विदेश

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 216 रनों का लक्ष्य

मुम्बई इंडियंस के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 215 रन का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मयंक यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिये। रवि बिश्नोई , प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

मुंबई। रायन रिकलटन (58) और सूर्यकुमार यादव (54) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रायन रिकलटन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने अतिशी प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिये 33 रन जोड़े। तीसरे ओवर में मयंक यादव ने रोहित शर्मा पांच गेंदों में (12) रन को आउटकर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विल जैक्स ने रिकलटन के साथ दूसरे विकेट के लिय 55 रनों की साझेदारी की। नौवें ओवर में दिग्वेश राठी ने रिकलटन को आउट कर इस सोझेदारी को तोड़ा। रिकलटन ने 32 गेंदों में छह चौके और चार छक्के लगाते हुए (58) रनों की पारी खेली। मुम्बई का तीसरा विकेट विल जैक्स (29) के रूप में गिरा। उन्हे प्रिंस यादव ने बोल्ड आउट किया। तिलक वर्मा (पांच), हार्दिक पंड्या (छह) और कॉर्बिन बॉश (20) रन बनाकर आउट हुये। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए (54) रनों की पारी खेली।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...