Home उत्तर प्रदेश गंगा एक्सप्रेसवे पर राफेल, सुखोई-30 और सुपर हरक्यूलिस लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजा आसमान
उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर राफेल, सुखोई-30 और सुपर हरक्यूलिस लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजा आसमान

शाहजहांपुर जनपद की तहसील जलालाबाद अंतर्गत ग्राम पीरू के समीप गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना ने ऐतिहासिक और भव्य एयर शो का आयोजन किया। पहली बार शाहजहांपुर की धरती पर भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों ने अभ्यास उड़ानें भरकर अपनी युद्ध क्षमता और आपदा राहत योग्यता का जीवंत प्रदर्शन किया।

वायुसेना के अद्वितीय करतबों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

वायु सेना ने गंगा एक्सप्रेसवे पर भव्य एयर शो आयोजित किया। इस दौरान राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, मिराज-2000, जगुआर, एएन-32, सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस और एमआई-17 हेलिकॉप्टर समेत अन्य विमानों ने शक्तिशाली हवाई प्रदर्शन किया। आसमान में विमानों की गर्जना और सामरिक चालन ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कमेंट्री के माध्यम से विमानों की भूमिका और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी भी दी गई।

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों में दिखा विशेष उत्साह

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चों तथा आसपास के गांवों के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पहली बार इतने भव्य स्तर पर आयोजित वायुसेना के अभ्यास को देखकर दर्शकों में गर्व और उत्साह का संचार हुआ।

युद्धकालीन जरूरतों के लिए तैयार विशेष हवाई पट्टी

गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेसवे, जो मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा होगा, के निर्माण कार्य का अंतिम चरण जारी है। इस एक्सप्रेसवे पर स्थित 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी को विशेष रूप से वायुसेना के विमानों की आपात लैंडिंग एवं टेकऑफ के लिए डिजाइन किया गया है। यह पट्टी राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

नाइट लैंडिंग शो का भी आयोजन

एयर शो के तहत रात 9 बजे से 10 बजे तक विशेष नाइट लैंडिंग शो भी आयोजित किया गया, जिसमें वायुसेना की रात्रिकालीन अभियान क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।

नवंबर 2025 तक राष्ट्र को समर्पित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

सरकार का उद्देश्य है कि नवंबर 2025 तक गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाए। यह न केवल प्रदेश के आर्थिक और भौगोलिक विकास को गति देगा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में स्थापित होगा।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सहकारिता राज्य मंत्री जे.पी.एस. राठौर, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद अरुण कुमार सागर, महापौर अर्चना वर्मा, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अतिरिक्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई पहचान मिलने...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...