Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ डीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी, जनमन की समस्या का टाइम बाउंड समाधान
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

डीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी, जनमन की समस्या का टाइम बाउंड समाधान

क्षेत्रीय सहायक अभियन्ता ने शिकायत पर की गई कार्रवाई के संबंध में दी आख्या में अवगत कराया कि, एक मई को चोक सीवर लाईन को खोलने के साथ-साथ सड़क तल से नीचे दबे मेनहोल चौम्बर कवर को रेजिंग कर दिया गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल की सशक्त प्रशासन, त्वरित प्रभावी कार्यशैली के चलते जहां जनमानस की शिकायतों का तुरंत समाधान हो रहा है वही विकास योजनाएं भी धरातल पर मूर्तरूप ले रही हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जनमानस की शिकायत के निस्तारण के लिए एवं शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित किए गए लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिससे जनमानस की शिकायतों का टाइम बाउंड निस्तारण में सहायता प्राप्त हो रही है तथा विभागीय अधिकारियों की जनमन के प्रति भी जवाबदेही बढ़ गई है।

जिलाधिकारी सविन बंसल की सशक्त प्रशासन, त्वरित प्रभावी कार्यशैली के चलते जहां जनमानस की शिकायतों का तुरंत समाधान हो रहा है वही विकास योजनाएं भी धरातल पर मूर्तरूप ले रही हैं। जनता दर्शन कार्यक्रम में 28 अप्रैल को अपनी शिकायत लेकर आए शिकायतकर्ता देवेन्द्र कुमार ठुकराल, निवासी खुड़बुड़ा मौहल्ला, देहरादून सीवरेज लाइन संबंधी शिकायत का एक मई को जलसंस्थान ने निस्तारण कर दिया है।

शिकायतकर्ता ने जनता दर्शन में सीवर लाईन चोक एवं सीवर मेनहोल चौम्बर कवर सड़क तल से नीचे होने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी थी।  वर्तमान में उक्त स्थल पर विभागीय सीवर लाईन सुचारू रूप से कार्य कर रही है, जिसकी पुष्टि शिकायतकर्ता द्वारा दे मई को दूरभाष के माध्यम से कर दी गयी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles