Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2 नवंबर तक सतर्क रहने की चेतावनी
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2 नवंबर तक सतर्क रहने की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही आने वाले दिनों में भी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 2 नवंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चमोली जिले में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा, राज्य के 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। ऐसे में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटकों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट, अधिकारियों को निर्देश

मौसम संबंधी चेतावनियों को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को सतर्क रहने तथा किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए।

सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि खराब मौसम या किसी संभावित खतरे की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए। साथ ही यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक निर्णय लिए जाएं।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आम जनता से सतर्क रहने की अपील

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों, जलधाराओं और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने भी सचिव विनोद कुमार सुमन से बातचीत कर आम जनता की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने आपदा संबंधी किसी भी घटना की सूचना तत्काल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1070 पर देने की अपील की है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड रोडवेज हड़ताल: वार्ता विफल, शुक्रवार से प्रदेशभर में बसों का चक्का जाम

उत्तराखंड में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़...

घने देवदार के जंगलों के बीच विराजमान भगवान जगन्नाथ जी!

उत्तरकाशी की शांत वादियों में देवदार के ऊँचे वृक्षों के बीच स्थित...

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: सियासी घमासान के बीच जन मुद्दे रहे पीछे, आठ घंटे चार मिनट चली कार्यवाही

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में...

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...