Home उत्तराखंड न्यूज़ चार साल की मासूम की गलाघोंटकर बेहरमी से हत्या, दरिंदगी की आशंका
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशहरिद्वार

चार साल की मासूम की गलाघोंटकर बेहरमी से हत्या, दरिंदगी की आशंका

हरिद्वार के सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम में ही मौत की वजह सामने आ सकेगी और यह भी सामने आएगा कि मासूम से दरिंदगी हुई है या नहीं. एक संदिग्ध प्रकाश में आया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

 

धर्मनगरी के रोड़ी बेल वाला क्षेत्र से लापता हुई एक चार साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। खुद मासूम के पिता ने काफी तलाश करने के बाद बच्ची का शव बरामद किया। बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में एक संदिग्ध की तलाश की जा रही है
गुरुवार (15 मई) को रोड़ी बेल वाला क्षेत्र में झुग्गी डालकर रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन पहंुचकर  सूचना दी थी कि 13 मई से उसकी चार साल की मासूम बेटी लापता है। पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की. लेकिन शुक्रवार सुबह पिता खुद अपनी बेटी का शव लेकर पुलिस के पास पहुंचा।
पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि वो बेटी को ढूंढते-ढूंढते हुए मनसा देवी मंदिर टनल में पहुंचा तो वहां एक कोने में बेटी का शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। मासूम से दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बारे में कुछ कहा जाएगा। हालांकि, शक के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...