Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ समाज सेवा से ही होगा समाज का सर्वांगीण विकासः देशराज कर्णवाल
उत्तराखंड न्यूज़

समाज सेवा से ही होगा समाज का सर्वांगीण विकासः देशराज कर्णवाल

अनुसूचित जाति व जनजाति की समस्याओं के समाधान के लिए ली समीक्षा बैठक

“समाज की सेवा ही समाज का कल्याण कर सकती है,” यह बात समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने विकास भवन सभागार, नई टिहरी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक में अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं के समाधान और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर अटल आवास योजना के तहत दो लाभार्थियों को एक-एक लाख तीस हजार रुपये के चेक व मकान की चाबी प्रदान की गई। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग नेे लाभार्थियों को छड़ियां व तीन जरूरतमंदों को कान की मशीनें वितरित की। बैठक में उपाध्यक्ष ने वर्ष 2024-25 के लक्ष्यों के अनुरूप उपलब्धियों और बजट व्यय की समीक्षा की। उन्होंने समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, श्रम, पशुपालन, बाल विकास, कृषि, मत्स्य, खाद्य व ईओ टिहरी सहित संबंधित विभागों से विस्तृत जानकारी ली।
उपाध्यक्ष कर्णवाल ने समाज कल्याण विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के तहत जिला स्तरीय समिति के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने और उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए और इसमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। बाल विकास विभाग को 104 कुपोषित बच्चों को अगले 1-2 महीनों में कुपोषण से बाहर लाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को तेज करने और निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं को सुगम बनाने को कहा गया। साथ ही, डीपीआरओ को पंचायत भवनों के निर्माण में तेजी लाने, खाद्य विभाग को डीलरों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने और स्मार्ट पीडीएस प्रणाली को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, जनप्रतिनिधि खेम सिंह चौहान, विजय कठैत, सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष कर्णवाल ने अंत में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए शिविरों का आयोजन करने की बात कही और सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...