Home उत्तराखंड न्यूज़ दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 आईएएस अधिकारियों का किया गया तबादला
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 आईएएस अधिकारियों का किया गया तबादला

उत्तराखंड के 2003 बैच कैडर के आईएएस अधिकारी नीरज सेमवाल को दिल्ली सरकार में राजस्व सचिव-कम-डिविजनल कमिश्नर बनाया गया है इसके अलावा उन्हें सूचना एवं प्रचार विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

दिल्ली सरकार में प्रशासनिक सुधार की कोशिश के तहत नौकरशाही में फेरबदल जारी है। अब राजधानी में बड़े पैमाने पर नौकरशाही में फेरबदल किया गया, जिसमें 42 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है या उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह फेरबदल केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के बाद किया गया, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश कैडर के 11 दिल्ली अधिकारियों को अन्य राज्यों में स्थानांतरित कर दिया गया तथा इतनी ही संख्या में अधिकारियों को दिल्ली बुलाया गया है।

दिल्ली सरकार के सेवा विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी भैरब दत्त द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, 1992 बैच के आईएएस अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) बिपुल पाठक को पर्यावरण और वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है। बिपुल पाठक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह की जगह लेंगे। जिन्हें गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर भेज दिया था। आईएएस अधिकारी प्रशांत गोयल को शहरी विकास विभाग में स्थानांतरित किया गया, जबकि सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव नवीन कुमार चौधरी को शहरी विकास विभाग में स्थानांतरित किया गया है। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में मुख्य सचिव को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ए अनब्रासु को लोक निर्माण विभाग से सेवा विभाग में भेजा गया है, जबकि वह गृह विभाग के प्रधान सचिव बने रहेंगे।

आईएएस अधिकारी निखिल कुमार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं प्रचार विभाग का प्रभार दिया गया है, जबकि नीरज सेमवाल को सूचना एवं प्रचार विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ राजस्व सचिव-कम-डिविजनल कमिश्नर बनाया गया है। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी बताते हैं, फरवरी में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद नौकरशाही में फेरबदल होना तय था। यह गृह मंत्रालय द्वारा आईएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां की गई है।

जिन शीर्ष अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) आशीष चंद्र वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यावरण एवं वन) अनिल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (सतर्कता) सुधीर कुमार और स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने डीटीसी के प्रबंध निदेशक सचिन शिंदे, समाज कल्याण सचिव विनोद कावले, महिला एवं बाल विकास सचिव चंचल यादव और सचिव (गृह) कृष्ण मोहन उप्पू का भी तबादला किया है। कई मध्यम स्तर के और कनिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भी दिल्ली से अन्य राज्यों में स्थानांतरित किया गया है।

आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों को दिल्ली स्थानांतरित किया गया है उनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से दिलराज कौर, जम्मू और कश्मीर से पांडुरंग के पोले और विजय कुमार बिधूड़ी, गोवा से रमेश वर्मा और अरुण कुमार मिश्रा, पुडुचेरी से ए नेद-उंचेझियान और अरुणाचल प्रदेश से कृष्ण कुमार सिंह शामिल हैं। दिल्ली से 11 अधिकारियों को अन्य राज्यों में स्थानांतरित किया गया है, जबकि इतने ही अधिकारियों को राजधानी में लाया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...