Home उत्तराखंड न्यूज़ विधि-विधान से खुले चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

विधि-विधान से खुले चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

हिमालयी क्षेत्र में स्थित चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट पूर्ण विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु खुल गये हैं।

ॐ सर्वेश्वराय विद्महे, शूलहस्ताय धीमहि। तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।

18 मई 2025 को विश्व विख्यात चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। सदियों पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रोच्चारण और पूर्ण विधि-विधान के साथ प्रातः काल 04: 00 बजे ब्रह्म मुहुर्त में आयोजित इस गरिमामय समारोह के दौरान, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कपाट खोलने की प्रक्रिया को और भी दिव्य बना दिया।

चतुर्थ केदार के रूप में पंचकेदारों में विशिष्ट स्थान रखने वाले रुद्रनाथ मन्दिर में भगवान शिव के ‘एकनान’ स्वरुप यानी मुख की पूजा होती है। कपाट खुलने के साथ ही अगले छह माह तक रुद्रनाथ में भगवान की नियमित पूजा-अर्चना की जायेगी।

इस दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस पवित्र स्थल के दर्शन कर सकेंगे और भगवान रुद्रनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। रुद्रनाथ के कपाट खुलने के साथ ही, इस दुर्गम लेकिन पवित्र यात्रा का शुभारंभ हो गया है, जो भक्तों को भगवान शिव के ‘एकनान’ स्वरूप के दर्शन का अलौकिक अवसर प्रदान करेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...