Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ धाम क्षेत्र में कर रहा था मांस की सप्लाई, गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

धाम क्षेत्र में कर रहा था मांस की सप्लाई, गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा सीजन में धामों के आस-पास के क्षेत्रों में मटन की सप्लाई करने वाले एक नेपाली मूल के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 20 किलो मटन बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार देर रात एक सूचना के बाद कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध नेपाली मूल का एक व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास बैग में रखा 20 किलो मटन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश शाही पुत्र मनबहादुर शाही निवासी कालीकोट नेपाल हाल मजदूर गौरीकुण्ड बताया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...